दोस्तों, SBI यानी State Bank of India ने Clerk के Junior Associate (Customer Support & Sales) पद पर भर्ती निकाली है। कुल 5180 पदों के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। ये पोस्ट खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो बैंकिंग में कदम रखना चाहते हैं और ग्राहक सेवा या सेल्स में हाथ आजमाना चाहते हैं।
नौकरी से जुड़ी मुख्य जानकारी
-
विभाग का नाम: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
-
कुल पद: 5180
-
पद का नाम: Junior Associate (Clerk) – Customer Support & Sales
-
नौकरी का प्रकार: परमानेंट सरकारी नौकरी
-
आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
-
अधिकारिक वेबसाइट: sbi.co.in
-
नौकरी का स्थान: भारत के सभी राज्य (राज्यवार वैकेंसी डिटेल नोटिफिकेशन में)
रिक्तियों का विवरण
| श्रेणी | पदों की संख्या |
|---|---|
| सामान्य | 2,255 |
| EWS | 508 |
| OBC | 1,179 |
| ST | 788 |
| SC | 450 |
| कुल | 5,180 |
Read More :- NIACL AO भर्ती 2025 – न्यू इंडिया एश्योरेंस में 550 ऑफिसर पोस्ट निकली
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
-
योग्यता (31 दिसंबर 2025 तक): किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अगर आप अंतिम वर्ष में हैं तब भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन पास होने का प्रमाण पत्र अंतिम तिथि तक होना चाहिए।
-
स्थानीय भाषा: चयनित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान ज़रूरी है।
-
आयु सीमा (1 अप्रैल 2025 तक): न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
चयन दो चरणों में होगा:
-
प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam)
-
मुख्य परीक्षा (Main Exam)
दोनो परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी और मेरिट के आधार पर फाइनल चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
-
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹750/-
-
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / एक्स-सर्विसमैन: ₹0/- (कोई शुल्क नहीं)
-
भुगतान माध्यम: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग
महत्वपूर्ण तिथियाँ
-
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 06 अगस्त 2025
-
अंतिम तिथि: 26 अगस्त 2025
-
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 26 अगस्त 2025
-
प्रवेश पत्र (Pre Exam): जल्द जारी किया जाएगा
-
परीक्षा तिथि (Prelims): जल्द घोषित होगी
आवेदन कैसे करें (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
-
सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
-
“Careers” सेक्शन में जाएं और Clerk Recruitment लिंक पर क्लिक करें
-
नया रजिस्ट्रेशन करें — मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से
-
अपनी पर्सनल, एजुकेशन और कम्युनिकेशन डिटेल्स भरें
-
फोटो, सिग्नेचर, थंब इंप्रेशन और हैंडरिटन डिक्लेरेशन अपलोड करें
-
आवेदन शुल्क भरें (अगर लागू हो)
-
सबमिट करें और फाइनल फॉर्म का प्रिंट निकाल लें
ज़रूरी दस्तावेज़ (आवेदन के समय)
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
हस्ताक्षर (Signature)
-
अंगूठे का निशान (Thumb Impression)
-
स्वयं लिखा हुआ डिक्लेरेशन
-
डिग्री सर्टिफिकेट या मार्कशीट
-
पहचान पत्र (आधार, वोटर ID आदि)
निष्कर्ष
SBI Clerk भर्ती 2025 उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो बैंकिंग में नौकरी की तलाश में हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 26 अगस्त 2025 है। अगर आप पात्र हैं तो जल्द से जल्द आवेदन करें और तैयारी में लग जाएं।
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन के आधार पर तैयार की गई है। कृपया आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग की वेबसाइट जरूर देखें।